Top News

लोधीखेड़ा में बाघ की दस्तक, अब कहां दिखा?

लोधीखेड़ा में बाघ की दस्तक, अब कहां दिखा?

लोधीखेड़ा साईं मंदिर के पास दिखा बाघ, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद; जामलापानी क्षेत्र में दहशत

AVG कंपनी के पीछे बाघ दिखाई देने की सूचना, ग्रामीणों और राहगीरों को सतर्क रहने की अपील

सविता हिगवे की रिपोर्ट 
सच की आंखें न्यूज़ लोधीखेड़ा क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार साईं मंदिर के पास बाघ दिखाई दिया, जिसकी गतिविधि सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। वहीं आज AVG कंपनी के पीछे जामलापानी क्षेत्र में भी बाघ देखे जाने की सूचना मिली है सुबह 4.30 बजे रेमंड कंपनी के पास देखा बाघ की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से सतर्क रहने की अपील की गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे अकेले जंगल या सुनसान रास्तों की ओर न जाएं, विशेषकर सुबह और शाम के समय सावधानी बरतें। बाघ दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने या उसे परेशान करने का प्रयास न करें तथा तत्काल वन विभाग को सूचना दें।सावधानी ही सुरक्षा है। वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी और आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा है।

Post a Comment

और नया पुराने