Top News

मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों का राज्य स्तर के लिए चयन

मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों का राज्य स्तर के लिए चयन

मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता में 20 विद्यार्थियों का राज्य स्तर के लिए चयन

जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों से 90 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, निबंध और क्विज प्रतियोगिता के 10-10 प्रतिभागी करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

छिंदवाड़ा। मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय निर्वाचन साक्षरता क्लब (ELC-SVEEP) प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। निर्वाचन आयोग मध्यप्रदेश की गाइडलाइन एवं कलेक्टर तथा जिला निर्वाचन अधिकारी हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों से चयनित 90 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिला शिक्षा अधिकारी जे.के. इड़पाचे के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में निबंध एवं क्विज की दो विधाएं रखी गईं। प्रतियोगिता के बाद दोनों विधाओं से 10-10 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। इस प्रकार कुल 20 विद्यार्थी राज्य स्तर पर छिंदवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

निबंध प्रतियोगिता में इन विद्यार्थियों का चयन

निबंध प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा की मरियम मंसूरी एवं स्नेहा उपाध्याय, शासकीय महाविद्यालय पेंचव्हेली परासिया की खुशबू माहोरे, शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौरई की सुषमा चौधरी, पीएम श्री कन्या विद्यालय दमुआ की आस्था नर्रे, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जुन्नारदेव की दिव्या कवरेती एवं प्रियंका बट्टी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनाखार के सौरभ बघेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलावर कलां जुन्नारदेव के रंजीत यदुवंशी तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरसाडोह की कशिश उइके ने चयन सूची में स्थान बनाया।

क्विज प्रतियोगिता में इन प्रतिभागियों ने बनाई जगह

क्विज प्रतियोगिता में पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एमएलबी छिंदवाड़ा की कृतिका गुर्जर एवं उर्वशी बाघमारे, शासकीय जवाहर बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदवाड़ा के विशाल कवरेती एवं नीलेश डेहरिया, पीजी कॉलेज छिंदवाड़ा की जुहा अंसारी एवं प्रदीप विश्वकर्मा, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा की तुहिना जगदेव एवं यश नामदेव तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अमरवाड़ा की रूपाली यादव एवं इशिका सोनी का चयन किया गया।

आयोजन में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य आर.के. साहू एवं राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर पी.एन. सनेसर विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधानसभा छिंदवाड़ा के सहायक नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य सी.के. खादीकर तथा एम.पी. चोरिया के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता संपन्न हुई। क्विज प्रतियोगिता का संचालन क्विज मास्टर धीरेंद्र दुबे, संजय माहोड एवं योगेश डोंगरे ने किया।

मतदाता जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की पहल

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश व्यापक स्तर तक पहुंचाना तथा पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करना है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता अधिकारों एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान के महत्व की जानकारी दी जा रही है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित 20 विद्यार्थी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने