मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का जिले में हुआ शुभारंभ प्रथम दिन जिले की 59 ग्राम पंचायतों में शिविर हुये संपन्न. कलेक्टर श्री सुमन ने ग्राम बम्हनी में ग्रामवासियों व हितग्राहियों से किया सीधा संवाद

मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत आज जिले की 59 ग्राम पंचायतों में शिविर संपन्न हुये । इन शिविरों में शासन की योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को  लाभान्वित किया जा रहा है । कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने भी इनमें से कुछ शिविरों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थायें देखीं। कलेक्टर श्री सुमन द्वारा ग्राम पंचायत बम्हनी में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रथम शिविर में ग्रामवासियों से प्रशासनिक अमले के साथ शासकीय योजनाओं के विषय मे हितग्राहियों से सीधा संवाद भी किया गया। इस दौरान सहायक कलेक्टर सुश्री वैशाली जैन और एसडीएम छिंदवाड़ा श्री अतुल सिंह भी साथ में थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ