जुन्नारदेव विधानसभा को मिली बड़ी सौगात
मीडिया संघ अध्यक्ष सन्नी गोदवानी के नेतृत्व में सभी पत्रकारों ने डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए दिया था ज्ञापन।
जुन्नारदेव ------ नगर की स्वास्थ्य सेवाएं लगातार गिरती जा रही थी और ने डॉक्टरों की कमी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबे समय से जूझ रहा था वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आधे से अधिक पद रिक्त पड़े हुए थे जिसे लेकर मध्य प्रदेश मीडिया संघ जुन्नारदेव द्वारा लगातार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ साथ प्रदेश स्तर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने हेतु प्रयास किए गए थे जिसका वर्तमान में पूर्ण असर हुआ है और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में 6 डॉक्टरों की नियुक्ति संबंधी आदेश जारी हो गए हैं जिसमे से 5 डॉक्टरों द्वारा जुन्नारदेव सामूहिक स्वास्थ केंद्र में जॉइनिंग भी ले ली है जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाओं को संजीवनी प्राप्त हो गई है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टर के आ जाने के उपरांत विधानसभा वासियों को जिला मुख्यालय सहित पड़ोसी विधानसभा के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे साथ ही नगर में महंगी स्वास्थ सेवाएं दे रहे प्राइवेट डॉक्टरों के चुंगल से भी उन्हें मुक्ति मिलेगी वर्तमान में जुन्नारदेव शहर में स्त्री रोग विशेषज्ञ शिशु रोग विशेषज्ञ की प्रथम प्राथमिकता थी जो अब पूरी होती नजर आ रही है 6 डॉक्टरों के आ जाने के बाद विधानसभा के लाखों विधानसभा वासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ प्राप्त हो सकेगा
मध्य प्रदेश मीडिया संघ जुन्नारदेव द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित करने के साथ-साथ बीते दिनों सौंपा गया था ज्ञापन ----मध्य प्रदेश मीडिया संघ द्वारा नगर की स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ समूचे विधानसभा क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सजगता दिखाते हुए स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ जिला एवं प्रदेश स्तर पर ज्ञापन सौंपने के साथ साथ खबरों का प्रकाशन किया गया था जिसका सीधा असर हुआ है और वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 6 नए डॉक्टरों की नियुक्ति संबंधी पत्र जारी हो चुका है मध्य प्रदेश मीडिया संघ लगातार जनहित की खबरों का प्रकाशन का आमजन को बेहतर सुविधाएं प्रदान कराने का भरपूर प्रयास कर रहा है इसमें मध्य प्रदेश मीडिया संघ के सभी पत्रकारों का बहुमूल्य योगदान भी प्राप्त हुआ है साथ ही अन्य पत्रकारों ने भी मध्य प्रदेश मीडिया संघ की मुहिम में शामिल होकर अपने अखबारों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की भर्ती किए जाने संबंधी समाचार को प्रकाशित किया था अब विधानसभा स्वास्थ्य सेवाओं का भरपूर लाभ ले सकेंगे।
इनकी रही थी अहम भूमिका - डॉक्टरों की मांग को लेकर लगातार शासन प्रशासन के सामने जुन्नारदेव का प्रतिनिधित्व करने में जुन्नारदेव मीडिया संघ के अध्यक्ष सन्नी गोदवानी सचिव मोहम्मद इसराइल, सचिन राय, विजय मालवीय, रशीद खान, मनोज अग्रवाल, शेख नबी, इदरीस अंसारी, मनेश साहू आबिद खान एवं बड़ी संख्या में पत्रकार बंधुओं द्वारा लगातार ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ रविंद्र बाथम के सहयोग से प्रशासन से डॉक्टरों की नियुक्ति को लेकर लगातार मांग की गई। जुन्नारदेव शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की इस नियुक्ति पर मीडिया संघ के पत्रकार साथियों का इस उपलब्धि के लिए शहर के गणमान्य लोगों द्वारा प्रशंसा की जा रही है।


