अग्निवीर महिला सेना में भर्ती रैली के लिये 7 सितंबर तक होगा ऑनलाईन पंजीकरण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
 मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर द्वारा दोनों राज्यों की महिला उम्मीदवारों की अग्निवीर महिला सेना (जनरल ड्यूटी) की भर्ती के लिये आगामी 19 से 22 अक्टूबर 2022 तक जबलपुर में भर्ती रैली का आयोजन किया गया है। इस भर्ती रैली के लिये 9 अगस्त से ऑनलाईन पंजीकरण का कार्य प्रारंभ हो चुका है जो आगामी 7 सितंबर 2022 को शाम 5 बजे तक चलेगा। दोनों राज्यों के इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की अधिकृत बेवसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर निर्धारित तिथि व समय तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं।जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी ने बताया कि भर्ती रैली के लिये पंजीयन कराने वाले उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र 3 से 8 अक्टूबर 2022 तक ई-मेल के माध्यम से भेजे जायेंगे तथा स्थान प्रवेश पत्र में सूचित किया जायेगा।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default