गृह मंत्री डॉ. मिश्रा शुक्रवार को जबलपुर और नरसिंहपुर दौरे पर

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा शुक्रवार को जबलपुर में कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। डॉ. मिश्रा समीक्षा के बाद नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वरधाम जाकर दिवंगत जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती जी को श्रद्धांजलि देंगे। वे शुक्रवार शाम को जबलपुर से ग्वालियर के लिये रवाना होंगे।

गृह मंत्री डॉ. मिश्रा 23 सितंबर को जबलपुर और नरसिंहपुर में रहेंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा शुक्रवार सुबह 5:40 बजे इंदौर-जबलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन से जबलपुर पहुँचेंगे। वे सुबह 8:30 बजे जबलपुर सर्किट हाउस में पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा सुबह 10 बजे जबलपुर से रवाना होकर सुबह 11:30 बजे नरसिंहपुर जिले के झोतेश्वर पहुँच कर दिवंगत जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

मंत्री डॉ. मिश्रा शाम 4 बजे गोटेगाँव से जबलपुर के लिये कार से रवाना होंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा शाम 6:10 बजे जबलपुर से महाकौशल एक्सप्रेस से ग्वालियर के लिये रवाना होंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा शनिवार सुबह 4:30 बजे डबरा पहुँचेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default