उमरेठ पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता गौवंश तस्कर का वाहन चढ़ा पुलिस के हत्थे, अँधेरे का लाभ उठाकर गौवंश तस्कर भागे जाइलो वाहन छोड़कर

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
उमरेठ पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता गौवंश तस्कर का वाहन चढ़ा पुलिस के हत्थे
अँधेरे का लाभ उठाकर गौवंश तस्कर भागे जाइलो वाहन छोड़कर
उमरेठ :- जिले के संवेदनशील पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल को जिले भर में नित्यप्रति गौवंश तस्करी की शिकायतें प्राप्त हो रही थी जिस परिपत्र के परिपालन में परासिया एसडीओपी अनिल शुक्ला ने गश्त बढ़ाने व ऐसे गौवंश तस्करों पर निगरानी रखने के निर्देश थाना प्रभारी उमरेठ निरीक्षक राकेश बघेल को दिया थाना प्रभारी बघेल ने थाना बल को उक्त आदेश से अवगत करवाते हुए कुछ दिशानिर्देश दिए जिसके परिणामस्वरूप शुक्रवार की अलसुबह थाना उमरेठ थाना बल को पेट्रोलिंग के दौरान थाना के ग्राम सेतपरासचूड़ेलनी बड़ मेन रोड के पास आते से शंका होने पर एक जाइलो वाहन क्रमांक एमएच 04 ES 7347 को रोका जिस जाइलो वाहन का चालक व अन्य एक अंधेरे का फायदा उठाकर जाइलो वाहन छोड़कर भाग गयाउक्त गाड़ी की तसदीक की गई जिसमें गाय व बछड़ा ऐसे कुल 07 नग पशुधन जप्त किए गए गुप्तशुदा नग 07 पशुधन का सरकारी पशुचिकित्सक से मेडिकल जांच करवाकर उक्त पशुधन को कचराम गौशाला में चारा भूसा पानी की समुचित व्यवस्था के साथ रखवाया गया उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उमरेठ निरीक्षक राकेश बघेल उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कौरव एएसआई के के सेन प्रधान आरक्षक नितेश सिंह ठाकुर आरक्षक धर्मदास यादव राकेश की अहम भूमिका रही उक्त प्रकरण में अज्ञात वाहन मालिक व चालक के विरुद्ध अपराध क्रमांक 256/2022 धारा 4-6-9 म प्र गौवंश प्रतिरक्षण अधिनियम 2004 10 11 डी पशु परिरक्षण अधिनियम 1951 4(2)(1).6(क)6(ख) (1) म प्र कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 66/192(ए) मो. व्ही एक्ट व विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही कर फरार आरोपियों की तलाश जारी है।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default