मुख्यमंत्री श्री चौहान छिंदवाड़ा की बेस्ट प्लेसमेंट प्राप्त करने वाली छात्रा योगिता बाई सहारे एवं इंडिया लेवल पर प्रथम स्थान प्राप्त भारती को भोपाल में आज करेंगे सम्मानित


शासकीय आई.टी.आई.छिंदवाडा के प्लेसमेंट अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 20 सितंबर को भोपाल में आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में छिंदवाड़ा जिले की बेस्ट प्लेसमेंट प्राप्त योगिता बाई सहारे और स्विंग टेक्नोलॉजी ट्रेड एवं इंडिया लेवल पर प्रथम स्थान प्राप्त मशीनिष्ट ग्राइंडर की छात्रा भारती को सम्मानित करेंगे । इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य और सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने दोनों छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ