ट्राई सायकल पाकर खुश हुआ दिव्यांग मयंक . नगरपालिका अध्यक्ष ने धर पहुँचकर दी ट्राई सायकल

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
ट्राई सायकल पाकर खुश हुआ दिव्यांग मयंक .
 नगरपालिका अध्यक्ष ने धर पहुँचकर दी ट्राई सायकल 
छिंदवाड़ा ( परासिया )
छिंदवाड़ा जिले के परासिया नगरपालिका में अध्यक्ष का कार्यभार सम्भालते ही विनोद मालवी ने जनहित के कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर अमल में लाना शुरू कर दिया है । परासिया वार्ड नम्बर 9 निवासी दिव्यांग मयंक के पालक ने नगरपालिका में ट्राइसाइकिल के लिए आवेदन दिया था। तत्काल संज्ञान में लेते हुए अध्यक्ष विनोद मालवी नगरपालिका अमला के साथ ट्राइसाइकिल लेकर दिव्यांग मयंक के धर पहुँचे , प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना आपकी सरकार आपके द्वार के तहत मयंक को ट्राई सायकल प्रदान की । ट्रायसाइकिल पाकर दिव्यांग मयंक के चहरा , खुशियों से खिल उठा .
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default