मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बाढ़/अतिवृष्टि के कारण फसल क्षति से प्रभावित कृषकों के खातों में 202.64 करोड़ रू की राहत राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से की अंतरित

जिले के अतिवृष्टि/बाढ़ प्रभावित 2976 कृषकों के खातों में लगभग 1.92 करोड़ रुपये की राहत राशि अंतरित

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज अगस्त 2022 में बाढ़/अतिवृष्टि के कारण फसल क्षति से प्रभावित प्रदेश के लगभग 1.91 लाख से अधिक कृषकों के खातों में 202.64 करोड़ रू की राहत राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की। सीएम श्री चौहान ने वीसी के माध्यम से हितग्राहियों से चर्चा भी की। इसमें छिन्दवाड़ा जिले के अतिवृष्टि/बाढ़ प्रभावित 2976 कृषकों के खातों में एक करोड़ 92 लाख 71 हजार 229 रुपये की राहत राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की गई । इस कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के छिन्दवाड़ा एन.आई.सी. कक्ष से पूर्व विधायक  नानाभाऊ मोहोड़, पं.रमेश दुबे, ताराचंद बावरिया व नत्थनशाह कवरेती, जिला आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य  विवेक साहू,  दौलत सिंह ठाकुर व विजय झांझरी सहित जिला आपदा प्रबंधन समिति के अन्य सदस्य व जनप्रतिनिधि, कलेक्टर  सौरभ कुमार सुमन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  हरेन्द्र नारायण, सहायक कलेक्टर  वैशाली जैन, एस.डी.एम.  अतुल सिंह व उप संचालक कृषि  जितेन्द्र कुमार सिंह सहित लाभान्वित कृषक शामिल हुए, जिन्होंने मुख्यमंत्री श्री चौहान के संबोधन को भी देखा और सुना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ