समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया के आग्रह पर हुआ कार्य
परासिया व न्यूटन शहर में निरंतर आवारा लावारिस पशुओं की वजह से सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। आम नागरिक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कभी दो सांडों की आपस की लड़ाई में चलते हुए राहगीरों को चोट लग रही है तो कभी यह पशु आम नागरिकों को मारने को उतारू होते हैं। तो कभी भारी वाहन इन पशुओं को रौंद दे रहे हैं।और इस समय जिले में लंपी का कहर धीरे-धीरे पांव पसार रहा है। सक्रिय समाज सेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने अनुविभागीय दंडाधिकारी परासिया मनोज प्रजापति एवं नगर पालिका परिषद परासिया अध्यक्ष विनोद मालवीय न्यूटन नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा हेमंत राय, सीएमओ अजय ठाकरे को संदर्भित जानकारी देते हुए आग्रह किया कि सड़कों से इन लावारिस पशुओं को हटवाए। साथ ही लंपी रोग से बचाने हेतु से इनका वैक्सीनेशन करके इनको गौशाला में छुड़वाया जाए। इसी संदर्भ में काफी समय से नगर पालिका परिषद परासिया के द्वारा पशु पालकों के लिए मुनादी भी करवाई जा रही थी। कि सड़कों से अपने पशुओं को हटाए। किंतु इस मुनादी का पशुपालकों पर कोई असर नहीं हो रहा था… आज नगर पालिका परिषद परासिया अध्यक्ष विनोद मालवीय, नपा परासिया स्वास्थ्य एवं स्वक्षता विभाग सभापति आशीष जयसवाल एवं लोकनिर्माण सभापति पवन सूर्यवंशी, जागते रहो ग्रुप खून का रिश्ता ग्रुप सक्रिय समाज सेवी रिंकू रितेश चौरसिया, दीपक राय, रौशनी बुनकर, सलीम खान,देवेश विश्वकर्मा के नेतृत्व में नपा परासिया कि पूरी टीम ने भारी मशक्कत कर परासिया शहर से 11 आवारा
पशुओं को पकड़ कर इन सभी पशुओं को वाहन मे भरकर बीजक वाड़ा गौशाला में छोड़ा गया अध्यक्ष विनोद मालवीय ने कहा है परासिया शहर में यह मुहिम यथावत निरंतर जारी रहेगी और परासिया शहर को आवारा पशु मुक्त किया जाएगा। इसी तातक्रम मे न्यूटन नगर परिषद अध्यक्ष अनुपमा हेमंत राय एवं सीएमओ अजय ठाकरे के नेतृत्व में नगर परिषद न्यूटन के कर्मचारियों द्वारा भारी मशक्कत कर 10 आवारा पशुओं को पकड़ा गया है जिन्हें अभी कांजी हाउस न्यूटन मे रखा गया है। आज और यह मुहिम यथावत जारी रहेगी जिसमे पशुओं को पकड़ कर के बीजकबाड़ा गौशाला छोड़ा जाएगा। दोनों ही क्षेत्रों में आम नागरिकों ने इस कार्य की सराहनीय प्रशंसा किया।
![]() |



