एकीकृत बाल विकास परियोजना हर्रई में 21 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पद के लिये अनुमोदित अनंतिम वरीयता सूची पर सप्रमाण दावे और आपत्तियां आमंत्रित


महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना हर्रई के 21 आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिये विकासखंड स्तरीय चयन समिति हर्रई द्वारा 5 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 16 आंगनवाड़ी सहायिका की अनंतिम वरीयता सूची का अनुमोदन किया गया है । इस अनुमोदित अनंतिम वरीयता सूची के संबंध में आगामी 21 अक्टूबर तक प्रात: 10 से शाम 6 बजे तक सप्रमाण दावे और आपत्तियां एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय हर्रई में प्रस्तुत की जा सकती हैं । निर्धारित तिथि व समय के बाद किसी भी प्रकार का दावा/आपत्तियां स्वीकार नहीं की जायेंगी ।
एकीकृत बाल विकास परियोजना हर्रई की परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद के लिये आंगनवाड़ी केन्द्र सिरौंज में  रजनी उइके, बुढैना चट्टी में  सुशीला धुर्वे, बेरपानी में  राजकुमारी धुर्वे, बटका क्रमांक-3 में  मालती साहू और सूखापुरा में  प्रतिभा डेहरिया का अनंतिम रूप से चयन किया गया है । इसी प्रकार आंगनवाड़ी सहायिका पद के लिये आंगनवाड़ी केन्द्र कोठिया क्रमांक-1 में  प्रेमा परतेती, बांसखेड़ा में कुमारी कृष्णा उइके, खिरदा क्रमांक-1 मंर  यमुना डेहरिया, भैसाखुर्द में  समंतो धुर्वे, कारापाठा क्रमांक-2 में  रामशीला धुर्वे, सुरली में  मोनू मेंहगिया, भोईपार क्रमांक-2 में  जुगिया भारती, टीपाखेड़ा में  शिवकुमारी भलावी, चटनी में  फूला ठकरिया, चिखलपुरा में  अनुसुईया काकोड़िया, जामुनढाना में  राधा बरकड़े, चम्पाखेड़ा में  सरिता उइके, खिरकीघाट में  प्रेमवती अंगारिया, चंदेनीटोला में  उर्मिला मर्सकोले, कमकासुर क्रमांक-1 में  महिमा इनवाती और राजढाना क्रमांक-3 में  शीलकुमारी धुर्वे का अनंतिम रूप से चयन किया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ