पुलिस स्मृति दिवस पर पीटीएस 8वीं बटालियन एसएएफ में शहीदों को श्रृध्दांजलि दी गई

पीटीएस 8वीं बटालियन छिंदवाड़ा में 21 अक्टूबर को "पुलिस स्मृति दिवस" के अवसर पर पुलिस अधीक्षक  विवेक अग्रवाल द्वारा सम्पूर्ण  भारत में एक सितंबर 2021 से 31 अगस्त 2022 तक कर्तव्य की वेदी पर शहीद हुये 264 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के नाम वाचन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल एवं सेनानी 8वीं बटालियन  वाहनी सिंह द्वारा शहीदों को श्रृध्दांजलि अर्पित की गई तथा शहीदों के परिजनों को शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजित शहीद दिवस परेड में परेड कमाण्डर निरीक्षक  राजेन्द्र सिंह चौहान व सेकण्ड कमाण्ड उप निरीक्षक  रविन्द्र उईके शामिल रहे । इसके अलावा विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल एवं होमगार्ड के एक-एक प्लाटून भी परेड में सम्मिलित रहे। परेड के द्वारा शहीदों को सलामी दी गई। इस अवसर पर नगर निगम छिंदवाड़ा के महापौर  विक्रम अहाके, जिला आपदा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष  विवेक साहू और जिले के गणमान्य नागरिकों के साथ उप सेनानी पी.एल.परतेती, ट्रॉफिक डीएसपी  सुदेश सिंह, सहायक सेनानी  संदीप बांगरे,  विनेश बघेल, रक्षित निरीक्षक  नायडू, क्वा.मा. निरीक्षक  जितेनद्र सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में जिले के पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा भी शहीदों को श्रृध्दांजलि अर्पित की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ