ई-रोल के अंतर्गत आधार संग्रहण में 95 प्रतिशत से अधिक उत्कृष्ट कार्य करने पर जिले के 415 बी.एल.ओ.को प्रदान किये गये प्रशंसा पत्र

समय सीमा की बैठक में प्रतीकस्वरूप प्रत्येक विधानसभा के 2-2 बी.एल.ओ.को प्रदान किये गये प्रशंसा पत्र

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र.द्वारा ई-रोल के अंतर्गत आधार संग्रहण में एक से 31 अगस्त 2022 तक आधार संग्रहण का 95 प्रतिशत से अधिक उत्कृष्ट कार्य करने पर जिले के 415 बी.एल.ओ.को प्रशंसा पत्र प्रदान किये गये हैं । साथ ही प्रत्येक विधानसभावार 2-2 बी.एल.ओ.को समय सीमा की बैठक में प्रशंसा पत्र प्रदान करने के निर्देश भी दिये गये हैं । इन निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न समय सीमा की बैठक में प्रतीकस्वरूप 14 बी.एल.ओ.को प्रशंसा पत्र प्रदान किये गये ।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुमन द्वारा समय सीमा की बैठक में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-122 जुन्नारदेव के मतदान केन्द्र क्रमांक-15 कपूरनाला के बी.एल.ओ. नंदराम यादव व मतदान केन्द्र क्रमांक-151 दमुआ के बी.एल.ओ. मनोज सिसोदिया, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-123 अमरवाड़ा के मतदान केन्द्र क्रमांक-7 खडुआ के बी.एल.ओ. विजय कुमार साहू व मतदान केन्द्र क्रमांक-209 लछुआ के बी.एल.ओ. त्रिवेन्द्र चंद्रवंशी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-124 चौरई के मतदान केन्द्र क्रमांक-38 हतोड़ा के बी.एल.ओ. बसंत वर्मा व मतदान केन्द्र क्रमांक-161 परसगांबसर्रा के बी.एल.ओ. मनीष कुमार सोलंकी, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-125 सौंसर के मतदान केन्द्र क्रमांक-3 चारगांव करबल के बी.एल.ओ. रामकृष्ण पवार व मतदान केन्द्र क्रमांक-224 लोधीखेड़ा की बी.एल.ओ. रंजना सिन्द्रे, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-126 छिंदवाड़ा के मतदान केन्द्र क्रमांक-131 भूला के बी.एल.ओ. नितिन कुमार ठाकुर व मतदान केन्द्र क्रमांक-152 नवेगांव के बी.एल.ओ. पुरूषोत्तम शेंडे, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-127 परासिया के मतदान केन्द्र क्रमांक-112 खिरसाडोह की बी.एल.ओ. रजनी पाल व मतदान केन्द्र क्रमांक-134 डोंगर परासिया के बी.एल.ओ. मोहन प्रसाद नागवंशी और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-128 पांढुर्णा के मतदान केन्द्र क्रमांक-76 सिंगपुर के बी.एल.ओ. विनोद पाटिल व मतदान केन्द्र क्रमांक-147 भुआरी के बी.एल.ओ. सुखदेव जाबड़े को प्रशंसा पत्र प्रदाय किये गये ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ