गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जिला पंचायत परिसर में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ


सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग द्वारा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आज जिला पंचायत परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर तिलक लगाकर व सूत की माला पहनाकर नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण  एस.के. गुप्ता ने सभी को नशामुक्ति की शपथ दिलाई । जिले में यह नशामुक्ति कार्यक्रम आगामी 30 नवंबर तक चलेगा ।

   शासकीय कलापथक दल के प्रमुख कलाकार  नरेन्द्र पाल ने बताया कि कार्यक्रम में शासकीय कलापथक दल के कलाकारों  सुखसागर  कोडापे, यशवंत शेन्डे,, सुरेश कुमरे, शरद चौहान आदि द्वारा महात्मा गांधी के प्रिय  भजनों “वैष्णव  जन तो  तैंने कहिये” व “रघुपति राघव राजाराम” और नशामुक्ति गीत “पीना पिलाना छोड़ दे, वर्ना तिल-तिल के मर जायेगा” आदि की मन को छू लेने वाली भावविभोर प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के प्रभारी अधिकारी  अनिल भारती, समग्र सामाजिक सुरक्षा विस्तार अधिकारी  लीना उईके, अन्य अधिकारी और कर्मचारी, नशामुक्त भारत अभियान के जिला समन्वयक  के.एल.वर्डे, वरिष्ठ नागरिक मंच के अध्यक्ष  हरनाम सिंह भट्टी,  आदित्य अंधमान, अभि चौकसे, आदर्श गोस्वामी और नागरिकगण उपस्थित थे 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ