राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन के मार्गनिर्देशन में जिले में राज्य शासन के निर्देशानुसार सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय में अतिरिक्त कलेक्टर श्री ओ.पी.सनोडिया ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रात: 11 बजे राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई । इस अवसर पर एसडीएम श्री अतुल सिंह व संयुक्त कलेक्टर श्री अजीत तिर्की सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे । राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली । दक्षिण वनमंडल के वनमंडलाधिकारी श्री एल.के.वासनिक और उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने भी अपने-अपने कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई । सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ ली कि “मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा । मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एंव कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका । मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default