जिले की 3 जनपद पंचायतों अमरवाड़ा, बिछुआ व जुन्नारदेव में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला संपन्न

मेले में 415 युवाओं का पंजीयन और 210 प्रतिभागियों का रोजगार के लिये चयन

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण के मार्गदर्शन में म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गत दिनों जिले की जनपद पंचायत अमरवाड़ा, बिछुआ व जुन्नारदेव में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला संपन्न हुआ । इन मेलों में 415 युवाओं का पंजीयन किया गया जिसमें से 210 प्रतिभागियों का रोजगार के लिये चयन किया गया । इसमें जनपद पंचायत अमरवाड़ा के 108 युवाओं का पंजीयन व 61 प्रतिभागियों का रोजगार, बिछुआ के 186 युवाओं का पंजीयन व 58 प्रतिभागियों का रोजगार और जुन्नारदेव के 121 युवाओं का पंजीयन व 91 प्रतिभागियों का रोजगार के लिये चयन शामिल है ।

म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती रेखा अहिरवार ने बताया कि इसमें जनपद पंचायत अमरवाड़ा के रोजगार मेले में जेड सिक्योरिटी गार्ड मल्टीपरपज नागपुर महाराष्ट्र द्वारा 14, डी.के.एसोसियेट प्रायवेट लि.नागपुर द्वारा 12,
एल.आई.सी.छिंदवाड़ा द्वारा 3, सी.आई.आई.छिंदवाड़ा द्वारा 7 और वर्धमान यार्नस द्वारा 15 युवाओं का रोजगार के लिये चयन किया गया । जनपद पंचायत बिछुआ के रोजगार मेले में एन.एन.रोजगार प्लेसमेंट छिंदवाड़ा द्वारा 6, जेड सिक्योरिटी गार्ड मल्टीपरपज नागपुर महाराष्ट्र द्वारा 11, सी.आई.आई.छिंदवाड़ा द्वारा 11, डी.के.एसोसियेट प्रायवेट लि.नागपुर द्वारा 10, लोटस ब्यूटीकेयर द्वारा 8, ए.टी.डी.सी.ट्रेनिंग सेंटर छिंदवाड़ा द्वारा 3, प्रथम एज्यूकेशन फाउंडेशन द्वारा 5, वर्धमान यार्नस द्वारा 2 और अंबुजा फाउंडेशन छिंदवाड़ा द्वारा 2 युवाओं का रोजगार के लिये चयन किया गया । इसी प्रकार जनपद पंचायत जुन्नारदेव द्वारा ए.टी.डी.सी.ट्रेनिंग सेंटर छिंदवाड़ा द्वारा 3, सत्यम सतपुड़ा द्वारा 6, सी.आई.आई.छिंदवाड़ा द्वारा 7, वर्धमान यार्नस द्वारा 5, शिवशक्ति बायोटेक द्वारा 8, सतीजा मोटर्स छिंदवाड़ा द्वारा 8, प्रथम एज्यूकेशन फाउंडेशन द्वारा 7, एल.आई.सी. द्वारा 23, जेड सिक्योरिटी गार्ड मल्टीपरपज नागपुर महाराष्ट्र द्वारा 10 और डी.के.एसोसियेट प्रायवेट लि.नागपुर द्वारा 14 युवाओं का रोजगार के लिये चयन किया गया । रोजगार मेले में म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला रोजगार प्रबंधक श्री सुक्कन कबड़े, संबंधित विकासखंड स्तरीय टीम के ब्लॉक प्रबंधक व सहायक विकासखंड प्रबंधक और समूह सदस्य उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ