कलेक्टर श्रीमती पटले ने किया जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित संग्रहालय भवन का आकस्मिक निरीक्षण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा आज जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा में लगभग 30 करोड़ रूपये लागत के जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित संग्रहालय के निर्माणाधीन भवन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान परियोजना क्रियान्वयन ईकाई (लोक निर्माण) संभागीय परियोजना यंत्री श्री नीलेश गुप्ता व प्रोजेक्ट इंजीनियर/एसडीओ श्री सुनील श्रीवास्तव, विद्युत यांत्रिकी विभाग के परियोजना यंत्री श्री के.आर.पाटिल और अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे ।

      कलेक्टर श्रीमती पटले द्वारा जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संग्रहालय भवन के 5 ब्लाकों के विभिन्न कक्षों और भवन के बाहर बने ओपन थियेटर व बाउंड्रीवाल का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को संग्रहालय निर्माण का कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराने और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । संभागीय परियोजना यंत्री परियोजना क्रियान्वयन ईकाई (लोक निर्माण) श्री गुप्ता ने बताया कि लगभग 13.92 करोड़ रूपये की लागत से 5 ब्लाकों और ओपन थियेटर का निर्माण कार्य फिनिशिंग स्तर तक पहुंच गया है व लगभग 900 मीटर बाउंड्रीवाल निर्माण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है । भवन की आंतरिक साज-सज्जा के अंतर्गत लगभग 12 करोड़ रूपये की लागत से क्यूरेशन, म्यूरल्स, स्टेच्यू आदि का कार्य वन्या संस्था भोपाल द्वारा किया जाना शेष है । ये सभी कार्य आगामी दिसंबर माह तक पूर्ण होना संभावित है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default