जिले की जनपद पंचायत परासिया की ग्राम पंचायत कन्हरगांव में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला संपन्न

मेले में 187 युवाओं का पंजीयन और 84 प्रतिभागियों का रोजगार के लिये चयन

कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेन्द्र नारायण के मार्गदर्शन में म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा गत दिवस जिले की जनपद पंचायत परासिया की ग्राम पंचायत कन्हरगांव में विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला संपन्न हुआ । इस मेले में 187 युवाओं का पंजीयन किया गया जिसमें से 84 प्रतिभागियों का रोजगार के लिये चयन किया गया ।

म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक श्रीमती रेखा अहिरवार ने बताया कि रोजगार मेले में जेड सिक्योरिटी गार्ड मल्टीपरपज नागपुर महाराष्ट्र द्वारा 30, उत्कर्ष स्माल फायनेंस बैंक छिंदवाड़ा द्वारा 8, प्रथम एज्यूकेशन फाउंडेशन भोपाल द्वारा 8, डी.के.एसोसियेट प्रायवेट लि.नागपुर द्वारा 10, एल.आई.सी.परासिया द्वारा 10 और एन.एन.प्लेसमेंट छिंदवाड़ा द्वारा 10 युवाओं का रोजगार के लिये चयन किया गया तथा लोटस प्रायवेट लि.भोपाल द्वारा 8 युवाओं का प्रशिक्षण के लिये चयन किया गया । रोजगार मेले में म.प्र.डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला रोजगार प्रबंधक श्री सुक्कन कबड़े, विकासखंड स्तरीय टीम के ब्लॉक प्रबंधक व सहायक विकासखंड प्रबंधक और समूह सदस्य उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ