![]() |
राष्ट्रीय सेवा व सांस्कृतिक सन्गठन हम फाउण्डेशन भारत छिन्दवाडा के तत्वावधान में स्थानीय होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन चौधरी चंद्रभान सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड निशिकान्त चौधरी ने की। मुख्य अतिथि चौधरी चंद्रभान सिंह ने सन्गठन द्वारा चलाये जा रहे प्रकल्पों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए छिन्दवाडा में अधिकतम प्रभावी बनाने की बात कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष एड निशिकान्त चौधरी ने सम्पूर्ण राष्ट्र में चल रही गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। वरिष्ठ पत्रकार गोविंद चौरसिया ने भी सभा को सम्बोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष एड निशिकान्त चौधरी ने पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह को छिन्दवाडा जिला संरक्षक के रूप में नियुक्ति की घोषणा की।कार्यक्रम का संचालन डॉ अरविंद फोले तथा प्रदेश अतिरिक्त सन्गठन महामंत्री संदीप सिंह रघुवंशी ने किया। शाखा अध्यक्ष मंगेश कपाले अतिथियों का स्वागत रोली तिलक के साथ किया। इस अवसरपर महाकौशल प्रान्त सन्गठन मंत्री राजेश मिश्रा सहित शाखा के सदस्य पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।


