संयुक्त संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.बाजपेई द्वारा शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र एवं शासकीय शंकर पशु प्रजनन प्रक्षेत्र इमलीखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0


जबलपुर संभाग जबलपुर के संयुक्त संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.व्ही.के.बाजपेई द्वारा आज शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र एवं शासकीय शंकर पशु प्रजनन प्रक्षेत्र इमलीखेड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पोल्ट्री फॉर्म में हैचिंग मशीन का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने चूजे पालकर क्षेत्र में सप्लाई करने के निर्देश दिये ।
उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार ने बताया कि संयुक्त संचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग डॉ.बाजपेई द्वारा शासकीय शंकर पशु प्रजनन प्रक्षेत्र इमलीखेड़ा में और अधिक मात्रा में चारा उत्पादन करने के निर्देश दिये गये । निरीक्षण के दौरान प्रबंधक शासकीय शंकर पशु प्रजनन प्रक्षेत्र इमलीखेड़ा एवं शासकीय कुक्कुट पालन प्रक्षेत्र इमलीखेड़ा के प्रबंधक डॉ.एस.आर.सूर्यवंशी सहित सभी स्टाफ उपस्थित था ।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default