Top News

स्वच्छ भारत मिशन से नूतन वर्ष 2023 का अभिनन्दनब्रांड एम्बेसडर दीपकराज जैन ने दिलाई शपथ

 हम संकल्प लेते हैं कि स्वच्छता को अपनी आदत बनाकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में अपने प्रिय छिन्दवाड़ा को प्रदेश ही नही देश मे नम्बर वन बनाएंगे इसका शुभारंभ स्वयं से, अपने परिवार से, अपने कार्यालय से एवं अपने प्रतिष्ठान से करते हुए सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर नगर पालिक निगम द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। हम न तो गंदगी करेंगे और न ही किसी को गंदगी करने देंगे, तब ही हमारा हम सबका प्रिय छिन्दवाड़ा नम्बर वन बनेगा यह संकल्प स्टेडियम ग्राउंड में खिलाड़ियों को दिलाया सर्वोदय अहिंसा के प्रदेश सयोंजक एवं नगर पालिक निगम में दूसरी बार स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर बने दीपकराज जैन ने जिनके साथ स्वच्छता चैंपियंस कमलेश बरमैय्या, सचिन गुप्ता, संतोषी गजभिये, गल्स कॉलेज के खेल अधिकारी अजय ठाकुर एवं फुटबॉल कोच विक्रांत यादव सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
वर्ष 2022 की विदाई एवं 2023 के मंगलमय अभिनन्दन पर स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर दीपकराज जैन ने मेडिकल कॉलेज में लगे सर्वोदय अहिंसा के 349 वें केंम्प में बूस्टर डोज लगाने आये नागरिकों से स्वच्छ एवं सुंदर छिन्दवाड़ा बनाने की अपील कर स्वच्छता का महत्व समझाया एवं संध्या के समय स्टेडियम ग्राउंड पहुंचकर खिलाड़ियों को स्वच्छ एवं सुंदर छिन्दवाड़ा बनाने का संकल्प दिलाकर नव वर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी साथ ही नगर वासियों से स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सहयोग कर छिन्दवाड़ा को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की अपील की।

Post a Comment

और नया पुराने