फागुन मेले में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम – चाकू से एक युवक की हत्या –एक घायल,

फागुन मेले में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम – चाकू से एक युवक की हत्या –एक घायल,

 डीजे पर नाचने को लेकर विगत माह हुआ विवाद बना हत्या का कारण*

 आठनेर पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज – 3 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन के निर्देशन में जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए  लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी भैंसदेही श्री भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में थाना आठनेर पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही की जाकर 3 आरोपियों की गिरफ्तारी करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

 🔹*प्रकरण का संक्षिप्त विवरण* 

घटनाक्रम इस प्रकार है –
1. *फरियादी राम प्रसाद पिता राधे कवडे उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बैरमढाना थाना आठनेर* द्वारा थाना आठनेर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

2. फरियादी के अनुसार दिनांक 05.03.2026 को *ग्राम हिरादेही में आयोजित फागुन मेले* में वह दोपहर लगभग 04:00 बजे अपनी मौसी रनौती धुर्वे के घर गया हुआ था।

3. शाम करीब 05:00 से 06:00 बजे के बीच मौसी के घर के सामने सड़क पर झगड़े की आवाज सुनाई देने पर वह बाहर गया।

4. बाहर जाकर देखने पर *मोहित वाडिवा निवासी सातकुंड एवं उसके अन्य साथी फरियादी के बड़े पिताजी के लड़के गोविंद एवं विशाल के साथ गाली-गलौच करते हुए धारदार चाकू से हमला कर मारपीट कर रहे थे।* 

5. इस दौरान *आरोपी मोहित वाडिवा ने चाकू से हमला कर गोविंद के दाहिने कमर में तथा विशाल के दाहिने पैर की जांघ एवं बाएं कंधे पर गंभीर चोटें पहुंचाई,* जिससे दोनों घायल हो गए और खून निकलने लगा।

6. फरियादी द्वारा बीच-बचाव करने एवं आसपास के लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गए।

7. इसके बाद फरियादी द्वारा घायल गोविंद एवं विशाल को उपचार के लिए निजी वाहन से सरकारी अस्पताल आठनेर लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा परीक्षण करने पर गोविंद को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि विशाल का उपचार जारी है।
प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि दिनांक 19.02.2026 को ग्राम बैरमढाना में राम सलामे की *शादी में डीजे पर नाचने की बात को लेकर गोविंद, विशाल और मोहित वाडिवा व उसके साथियों के बीच विवाद हुआ था* । इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों द्वारा दिनांक 05.03.2026 को मौका पाकर धारदार हथियार (चाकू) से हमला किया गया।
अपराध पंजीयन
फरियादी की रिपोर्ट पर थाना आठनेर में *अप.क्र. 47/26 धारा 296-बी, 115(2), 103(1), 3(5) बीएनएस* के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

 🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देश* 

पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश देने तथा सभी संलिप्त आरोपियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। 

🔹 पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशानुसार आठनेर पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जाकर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दविश दी गई एवं निम्नानुसार 3 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है :–
🔹 *गिरफ्तार आरोपी* 
1. मोहित पिता केशोराव बाडिया, उम्र 23 वर्ष, निवासी सातकुंड

2. अपचारी बालक, उम्र 17 वर्ष निवासी सातकुंड 

3. अपचारी बालक, उम्र 17 वर्ष, निवासी सातकुंड

उपरोक्त आरोपियों को आज दिनांक 08/03/2026 को माननीय न्यायालय भैंसदेही में प्रस्तुत किया जाएगा।

🔹 *सराहनीय भूमिका* 
निरीक्षक विजय सिंह ठाकुर,
उपनिरीक्षक मांगीलाल ठाकरे, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश धुर्वे, प्रधान आरक्षक 110  निर्मल पवार , आरक्षक 499 मनीष पटेल, आरक्षक बिप्लब मिरासे, आरक्षक 222 बीरबल मीणा की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ