मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड छिंदवाड़ा के जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी श्री सुनील गहुखेड़कर ने बताया कि कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य श्री रोहित कुमार शाह द्वारा विद्यार्थियों और शाला स्टाफ को ऊर्जा संरक्षण व बचत के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी गयी। प्रतियोगिता में इलेक्ट्रिकल तृतीय वर्ष की छात्रा कु.आशी यादव को प्रथम, इलेक्ट्रिकल व्दितीय वर्ष के छात्र श्री चमन देशमुख को व्दितीय, इलेक्ट्रिकल तृतीय वर्ष के छात्र श्री राहुल कड़वे को तृतीय तथा 5 विद्यार्थियों कु.संध्या भारती, श्री हरिओम पवार, कु.रेशमा नकले, कु.वेदिका शेंदरे व श्री हितेश ठाकरे को सांत्वना पुरूस्कार के रूप में ऊर्जा बचत उपकरण दिये गये। कार्यक्रम में जिला अक्षय ऊर्जा अधिकारी और उनके स्टाफ, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज खिरसाडोह के डिमांस्ट्रेटर श्री डी.आर.कामड़े व श्री सी.एस.भारती द्वारा विशेष योगदान दिया गया।

0 टिप्पणियाँ