मानकादेही कलां में निशुल्क नेत्र जांच शिविर हुआ संपन्न

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
मानकादेही कलां में निशुल्क नेत्र जांच शिविर हुआ संपन्न 



परासिया/ उमरेठ तहसील की ग्राम पंचायत मानकादेही कलां में राष्ट्रीय NMSS जन परिषद राष्ट्रीय महासचिव बाला सातनकर के सहयोग से ग्राम पंचायत मानकादेही कलां में मोतियाबिंद का निशुल्क नेत्र जांच शिविर का कार्यक्रम संपन्न हुआ यह अभियान लगातार चल रहा है कई वृद्ध जनों को निशुल्क जांच कर ऑपरेशन से लाभान्वित किया जा रहा है जिसमें ग्राम पंचायत मानकादेही कलां में 102 लोगो का पंजीयन हुआ ग्राम के 10 मरीज को चिन्हित कर मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए लायंस क्लब परासिया भेजा गया जिसमें ग्राम पंचायत जनपद सदस्य रेवती रमेश चंद्रवंशी, जनपद क्षेत्र क्रमांक 5 से जनपद सदस्य कुबेरसिंह सूर्यवंशी सरपंच सगन कुमरे, उपसरपंच ललिता दिलीप चंद्रवंशी, सचिव रामदास धारपुरे, रोजगार सहायक दिलीप पटवा, राकेश साहू, रेविन मरकाम, मुकेश यादव, लोकमन डेहरिया, व लायंस क्लब के डॉक्टर की उपस्थिति रही कार्यक्रम का समापन मोतियाबिंद के मरीजों को गाड़ी में सुरक्षित लायंस क्लब परासिया के लिए हरी झंडी दिखाकर रवानगी की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default