सुजलाम जल महोत्सव के लिए म प्र जन अभियान परिषद जुन्नारदेव का पांच सदस्यों का दल उज्जैन हुआ रवाना,

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
जुन्नारदेव *भगवान महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन में म प्र जन अभियान परिषद योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग म प्र शासन,जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार एवं दीनदयाल शोध संस्थान के संयुक्त तत्वाधान से आयोजित सुजलाम अंतरराष्ट्रीय जल महोत्सव में जन अभियान परिषद के कार्यकर्ताओं के माध्यम से जलागम कलश यात्रा के तहत म प्र के समस्त 313 विकासखण्डों की लघु एवं प्राचीन व प्रमुख नदियों का पवित्र जल 26 दिसम्बर को समाजिक न्याय परिसर से प्रस्थान कर कलश यात्रा के माध्यम से  रामघाट में माता शिप्रा नदी में समाहित होना है,इसी क्रम में जुन्नारदेव विकासखंड से चयनित गोरख घाट से निकल कर हनुमान दफाई कन्हान
नदी में प्रवाहित होने वाली बोर नदी का पूजन अर्चन कर जल कलश लेकर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रतवाडोल, भाकरा, भूताहा, बामनवाड़ा, जुन्नारदेव विशाला,से नदी कार्यकर्ताओं का एक दल आज शाम उज्जैन के लिए प्रस्थान किया जिनमे दल प्रभारी श्री दुर्गेश धुर्वे, दुर्गेश उईके, राजेंद्र झरबड़े, कृष्णा यदुवंशी,शामिल है यह कार्यक्रम जिला समन्वयक पवन सहगल छिंदवाड़ा म प्र जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में किया जा रहा है जिन्हें उक्त कार्यक्रम के लिए विदा करने जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक जुन्नारदेव संजय बामने, नवांकुर संस्थाओं से
श्रीमति अर्चना मांहोरे, स्वाति यदुवंशी, वेदप्रकाश साहू, दर्शिता साहू, आशीष मांहोरे, सोनम तमांग की उपस्थिति मे जिनके द्वारा दल के सदस्यों को श्रीफल भेंट करते हुए तिलक लगाकर विदाई की गई।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default