पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया
| जुन्नारदेव के ग्राम गुद्दम में पारिवारिक विवाद के चलते सोमवार सुबह चाचा और भतीजे का विवाद हो गया। विवाद के दौरान आरोपी भतीजे ने लाठी से चाचा पर हमला कर दिया था। हत्या के बाद आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस ने बताया कि गुद्दम निवासी 32 वर्षीय पिता ज्ञानशाह धुर्वे और उसके भतीजे 19 वर्षीय विजेन्द्र पिता बिस्तृ धुर्वे का पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक बातों को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार को आरोपी विजेन्द्र अपनी बहन से किसी बात को लेकर विवाद कर रहा था। पूसूलाल ने दोनों भाई-बहनों को आपस में विवाद करने से मना किया। इस बात से नाराज विजेन्द्र ने लाठी से चाचा पूसूलाल पर हमला कर दिया। सिर पर आई चोट की वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की गिरफ्तारी कर उसे जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई करने वाली टीम में टीआई ब्रजेश मिश्रा, एएसआई पुरुषोत्तम ठाकुर, आरक्षक चंद्रकिशोर, रामावतार, चालक शामिल है।


