हर्रई नगर परिषद के द्वारा स्वच्छता जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जीरो बेस्ट वार्ड में होम कम्पोस्टिंगसिविक रिसोर्स मेनेजमेंट की पहल

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
हर्रई नगर परिषद के द्वारा स्वच्छता जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत जीरो बेस्ट वार्ड में होम कम्पोस्टिंग
सिविक रिसोर्स मेनेजमेंट की पहल
हर्रई -नगर परिषद हर्रई अध्यक्ष संगीता डेहरिया सीएमओ डीपी खंडेलकर उपाध्यक्ष अभिषेक मोनू साहू एवं उपयंत्री सतीश डेहरिया के मार्गदर्शन में सिविक रिसोर्स मैनेजमेंट द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 6 जीरो बेस्ट वार्ड में सिविक टीम द्वारा होम कंपोस्टिंग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए होम कंपोस्टिंग की आवश्यकता एवं महत्व को समझाया गया।उक्त गतिविधि में वार्ड पार्षद अमित चौकसे, ब्रांड एम्बेसडर अशोक ठाकुर, मनीष सोनी, बलराम सेन, ओमप्रकाश चौरसिया,राहुल सोनी, दीपक यादव, पूजा मनीष सोनी, लक्ष्मी विष्णु सोनी, हरि बाई चौरसिया, सैलकुमारी सन्तोष गुप्ता, मंजू दीपक चौरसिया, अनिता ओमप्रकाश चौरसिया, सहित अन्य वार्डवासी उपस्थित रहे।
सिविक रिसोर्स मैनेजमेंट से वर्षा बर्मन, नीरज नेमा, शिवम शर्मा, मेघना दुबे, आकाश रजक, पीयूष ठाकुर, अनुज विश्वकर्मा द्वारा वार्ड में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जन जागरण एवं होम कंपोस्टिंग के महत्व को समझाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default