मध्य प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष संजय सिंह पूर्व विधायक नथन शाह कवरेती के नेतृत्व में सीएमडी मनोज कुमार से कन्हान क्षेत्र संबंधी विस्तृत चर्चा।।
जुन्नारदेव/ नागपुर ---- छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 122, कन्हान क्षेत्र के संबंध में मध्य प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष *संजय सिंह छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक नथन शाह कवरेती जिला भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष योगेश साहू भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्षद संजय जैन लायंस क्लब के चेयरमैन तरुण उपाध्याय, विनय गुप्ता ने आज डब्ल्यूसीएल हेड क्वार्टर के मुखिया मनोज कुमार से भेंट कर कन्हान क्षेत्र की प्रस्तावित खदानों एवं कन्हान क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की संभावना से मुख्य महानिदेशक महोदय को अवगत कराते हुए क्षेत्र की प्रस्तावित खदानों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। साथ ही घोड़ावाडी माइंस दो की भारत ओपन कास्ट, नंदन भूमिगत खदान, तांसी भूमिगत खदान परियोजना सहित क्षेत्र से संबंधित कई विषय पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही भाखरा मोहन फेस 2 तांसी जैसे बड़े प्रोजेक्टों पर भी सीएमडी महोदय का ध्यान आकृष्ट कर क्षेत्र के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा कर शिवपुरी से नेहरिया रोड के टेंडर प्रक्रिया से अवगत कर शीघ्र समस्या के निदान हेतु प्रयास कर क्षेत्र के लोगों को लाभान्वित करने के लिए निवेदन किया गया।
प्रतिनिधिमंडल ने महानिर्देशक से शीघ्र ही क्षेत्र में आगमन हेतु निमंत्रण प्रेषित कर क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की अपेक्षा व्यक्त की। सौहार्दपूर्ण चर्चा के दौरान सीएमडी मनोज कुमार ने आ रही कठिनाइयों से प्रतिनिधिमंडल को अवगत कर राज्य शासन से समस्याओं के निदान की बात कही। साथ ही प्रतिनिधिमंडल में उपस्थित पूर्व विधायक नथनशाह कवरेती जी ने कहा कि शीघ्र ही इस समस्या से मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान, भारत सरकार के कोयला मंत्री श्री प्रह्लाद जोशी से चर्चा कर समस्या के निदान की बात रखी।


