Top News

नगर परिषद हर्रई व सिविक रिसोर्स मैनेजमेंट प्रयासों से नगर को स्वच्छ सुंदर बनाने स्वच्छता जन जागरूकता अभियान का आयोजन


हर्रई ----नगर परिषद हर्रई एवं सिविक रिसोर्स मैनेजमेंट के संयुक्त प्रयासों से नगर को स्वच्छ सुंदर व प्रदूषण रहित बनाने हेतु स्वच्छता जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नगर वासियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है हर दिन 4 बिन का उपयोग घरेलू एवं व्यवसायिक कूड़े कचरे का सुरक्षित निपटान सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग ना करने जैसे विभिन्न जानकारियां नगर वासियों को सिविक रिसोर्स मैनेजमेंट टीम के सदस्यों द्वारा घर घर जाकर दी जा रही है।
नगर परिषद हर्रई अध्यक्ष संगीता डेहरिया सीएमओ डीपी खंडलकर परिषद उपाध्यक्ष अभिषेक साहू एवं उपयंत्री सतीश डेहरिया के दिशा निर्देशों के अनुसार सिविक रिसोर्स मैनेजमेंट टीम प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से कचरा संग्रहण वाहन के साथ प्रत्येक वार्डों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जन जागरण के प्रयास किए जा रहे हैं जगत रिसोर्स मैनेजमेंट टीम से विकास लांजीवार, वर्षा बर्मन नीरज नेमा शिवम शर्मा मेघना दुबे आकाश रजक और पीयूश ठाकुर।

Post a Comment

और नया पुराने