जिला आयुष अधिकारी डॉ.भदाडे ने बताया कि छापामार कार्यवाही में गणेश चौक में यक्ष ट्रेडर्स दुकान में बाबा वटी स्पेशल मुनक्का 200 ग्राम पैक (1 पैकेट के भीतर 40 छोटे पैक) निर्माता ए.एन.फार्मासुटिकल्स सुल्तानपुर रोड रायबरेली विक्रय के लिये संग्रहित पाया गया । जिला आयुष अधिकारी द्वारा इस आयुर्वेदिक औषधि के 5 पैकेटों के नमूने गुणवत्ता जांच के लिये प्राप्त किये गये और शेष 33 पैकेट जप्त किये गये। हांलाकि बाबा वटी स्पेशल मुनक्का के पैकेट पर आयुर्वेद विभाग का औषधि लाईसेंस नम्बर और आबकारी विभाग द्वारा लाईसेंस देना पाया गया। इस पैकेट को यक्ष ट्रेडर्स द्वारा क्रय किये जाने संबंधी जानकारी प्राप्त की जा रही है। कार्यवाही के दौरान इस दुकान से ब्लैक सिगरेट के 7 पैकेट (एक पैकेट में 20) व गुदांग गरम सिगरेट के 56 पैकेट (एक पैकेट में 12 सिगरेट ) संग्रहित पाई गई । इस सिगरेट के पैकेट पर नियमानुसार चेतावनी छपी नहीं पाई होने पर इस सिगरेट के स्टाक को गवाहों के समक्ष नष्ट किया गया। इस कार्यवाही से इस तरह की सामग्री बेचने वाले कुछ दुकानदार दुकान के शटर बंद कर भाग गये

0 टिप्पणियाँ