जागते रहो महिला महा शक्ति संगठन की लगन से अपाहिज को मिले कृतिम अंग
जागते रहो महिला महाशक्ति संगठन छिन्दवाड़ा महिलाओं के मान सम्मान को बनाए रखने के लिए यह समूह जिले में निरंतर उत्कृष्ट कार्यों को कर रहा है। जागते रहो महिला महा शक्ति संगठन की अनुकरणीय पहल से आज आदरणीया कलेक्टर महोदया श्रीमती शीतला पटले जी से मुलाकात करके कुशाभाऊ नामक व्यक्ति जिनका ट्रेन से पैर कट गया था।
जिससे यह विगत दो वर्षो से परेशान परिवार को जब जागते रहो महिला महाशक्ति के संज्ञान में खबर लगी। हम सभी महिलाओं ने कुशाभाऊ जी संपर्क किया और संस्था के संस्थापक आदरणीय सक्रिय समाजसेवी रिंकु रितेश चौरसिया को अवगत कराया। भईया के मार्गदर्शन के साथ छिन्दवाड़ा अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय अंतुल सिंग जी एवं सीईओ गुप्ता सर समाजिक न्याय प्रशासनिक अधिकारी पंचमलाल जी सर और पूरी टीम ने सहयोग किया। कुशाभाऊ को कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण पैर लगाया गया साथ ही ट्रायल साइकिल वैशाखी प्रदान किया गया। इसमें संयोजिका श्रीमती अलका नीरज शुक्ला,सुमति जैन, स्वाती जैन, नीता साहनी जिला अध्यक्ष नीरजा बाजपेई जी सभी प्रशासनिक अधिकारी और पूरी टीम को साधूवाद धन्यवाद दिया।
जागते रहो महिला महाशक्ति रक्तदान महादान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ गौसेवा पर्यावरण साथ ही गरीब परिवार को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित जेल में स्वास्थ्य शिविर आयोजित अनेक कार्य करते आ रहे हैं रिंकु रितेश चौरसिया जी अलका नीरज शुक्ला जी ने सभी को साधुवाद धन्यवाद दिया है। आगे भी ऐसे कार्य निस्वार्थ भाव से सेवा करते रहेगे।

