बीमा कंपनियों की प्री-सिटिंग बैठक आज

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के दिशा निर्देशानुसार आगामी 11 फरवरी को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा और सभी व्यवहार न्यायालयों में भी प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत आयोजित की गई है। नेशनल लोक अदालत में मोटर दुघर्टना के अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिये प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा श्री शर्मा की अध्यक्षता में 24 जनवरी को दोपहर 2 बजे से जिला न्यायालय परिसर स्थित ए.डी.आर.भवन में सभी बीमा कंपनियों की प्री-सिटिंग बैठक का आयोजन किया गया है ।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रजनीश चौरसिया ने बताया कि प्री-सिटिंग बैठक में विभिन्न बीमा कंपनियों के पैनल अधिवक्ता, अधिकारीगण, पक्षकारगण आदि उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी संबंधितों से प्री-सिटिंग बैठक में नियत समय पर उपस्थित रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस नेशनल लोक अदालत में सभी प्रकार के राजीनामा योग्य दांडिक, सिविल, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, एम.पी.ई.बी., वैवाहिक, श्रम प्रकरणों के साथ ही विद्युत, बैंक, जलकर तथा बी. एस.एन.एल. के प्रीलिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमति के आधार पर किया जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ