आई.आई.एम.अहमदाबाद में एक दिवसीय आजीविका मेला संपन्न

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

आजीविका मेले में एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले के लिये चयनित सतपुड़ा ऑरेंज ब्रांड का प्रदर्शनी में किया गया प्रचार-प्रसार

महात्मा गांधी नेशनल फेलो की ट्रेनिंग के दौरान फ़ेलोज़ के लिए गत दिवस आई.आई.एम.अहमदाबाद में एक दिवसीय आजीविका मेला संपन्न हुआ । इस मेले में छिंदवाड़ा ज़िले में पदस्थ महात्मा गांधी नेशनल फ़ेलो श्री विनम्र धाकड़ के माध्यम से एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत चयनित सतपुड़ा ऑरेंज ब्रांड का प्रचार-प्रसार किया गया तथा जिले में इस क्षेत्र में कार्यरत कृषक उत्पादक संगठन की जानकारी प्रस्तुत की गई। आई.आई.एम.अहमदाबाद जैसे प्रसिध्द प्रशिक्षण संस्थान के प्रोफ़ेसर, रिसर्चर व विद्यार्थियों ने एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले में सतपुड़ा ऑरेंज ब्रांड के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई और ऑरेंज की ब्रांडिंग, मार्केटिंग व ऐब वैल्यू एडिशन के संबंध में एक्सपर्ट द्वारा सुझाव साझा किये गये।

      ज़िले में पदस्थ महात्मा गांधी नेशनल फ़ेलो श्री धाकड़ ने बताया कि इस प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश, गुजरात, दादरा नगर हवेली, पंजाब और मणिपुर राज्यों के प्रत्येक ज़िले में पदस्थ एम.जी.एन.फ़ेलो को प्रदर्शनी लगाने का अवसर दिया गया जिससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान प्रोत्साहित हो व अलग-अलग ज़िलों के उत्पादों को एक मार्केट मिल सके । इस प्रदर्शनी के माध्यम से सतपुड़ा ऑरेंज की जानकारी विभिन्न राज्यों के लोगों तक पहुँचाई गई । ऐच्छिक निवेशकों को जिले के कृषक उत्पादक संगठन और जिला उद्यानिकी विभाग की जानकारी दी गई । इस प्रदर्शनी के सफल कार्यान्वयन में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हरेंद्र नारायण का विशेष मार्गदर्शन और उप संचालक उद्यानिकी श्री एम.एल.उईके का सहयोग रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default