कलेक्टर श्रीमती पटले ने दमुआ में किया सी.एम.राइस शाला और छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
कलेक्टर श्रीमती पटले ने दमुआ में किया सी.एम.

राइस शाला और छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण

छिन्दवाडा/ कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा आज जिले के विकासखंड जुन्नारदेव के दमुआ नगर में संचालित की जाने वाली सी.एम.राइस शाला और छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने शाला निर्माण के लिये प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और बनने वाली शाला के ड्राइंग डिजाइन के संबंध में एसडीएम जुन्नारदेव श्री एम.आर.धुर्वे, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम और भोपाल से आये कंसलटेंट से चर्चा की तथा आवश्यक निर्देश दिये । कलेक्टर श्रीमती पटले ने अनुसूचित जाति बालक छात्रावास दमुआ का आकस्मिक निरीक्षण किया और खाद्यान्न सामग्री व रख-रखाव व्यवस्थित किये जाने व पुताई कार्य को गुणवत्तायुक्त तरीके से करने के निर्देश दिये । उन्होंने आदिवासी बालक छात्रावास दमुआ का भी आकस्मिक निरीक्षण किया जहां व्यवस्था संतोषजनक पाई गई ।
Tags:

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default