वेकोलि के अन्य क्षेत्रों से आये मज़दूर साथियों ने शिवकुमार यादव का पुष्पगुच्छ से स्वागत-सत्कार कर किया आभार व्यक्त।

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
वेकोलि के अन्य क्षेत्रों से आये मज़दूर साथियों ने शिवकुमार यादव का पुष्पगुच्छ से स्वागत-सत्कार कर किया आभार व्यक्त।

मज़दूरों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने रणनीति बनाकर प्रबंधन को 19% तक लाने पर किया श्री यादव का स्वागत सत्कार।
उपक्षेत्र अंबाड़ा के श्रमिक संगठन एचएमएस के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भी शिव कुमार यादव को बधाई दे माना आभार।
गुढ़ी अम्बाड़ा जेबीसीसीआई-11 की कोलकाता में 3 जनवरी को संपन्न बैठक में कोल इण्डिया प्रबंधन एवं सभी श्रम संगठन के बीच राकोवेस-11 में मज़दूरों को वेतन पर मिनिमम गॉरेंटी बेनिफिट 19% देने की आपसी सहमति बनी है। जिसमें कोयला श्रमिक सभा (एच.एम.एस.) के केंद्रीय अध्यक्ष-सह- जेबीसीसीआई सदस्य शिवकुमार यादव*के योगदान को पूरे कोल मज़दूरों ने सोशल मीडिया के माध्यम से जाना और देखा।जिस हेतु MGB पर बनी सहमति के बाद से ही पूरे वेकोलि क्षेत्र में शिवकुमार यादव का लगातार जगह-जगह स्वागत सत्कार एवं बधाई देने का सिलसिला जारी है।इस दौरान शिवकुमार ने अपने उद्बोधन में 3 जनवरी को संपन्न बैठक की विस्तार पूर्वक जानकारी से सभी को अवगत कराया।उन्होंने बताया कि यदि सभी श्रम संगठन थोड़ा धैर्य रखते हुए और साथ देते तो हम MGB के प्रतिशत को निश्चित ही और बढ़ा सकते थे। साथ ही उन्होंने कहा कि आगे की बैठक में मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि मज़दूरों को अधिक से अधिक लाभ दिलाते हुए NCWA-11 के पूर्ण समझौते को अंतिम रूप दिया जावे। उल्लेखनीय है कि राकोवेस-11 में अभी केवल MGB पर प्रबंधन एवं श्रम संगठन के बीच आपसी सहमति बनी है।
शिव कुमार यादव के द्वारा मजदूर हित में किए गए प्रयास को लेकर उपक्षेत्र अंबाड़ा एचएमएस यूनियन के शाखा अध्यक्ष मनोज राय,असलम बेग,तौसीफ सिद्दीकी,महबूब सिद्दीकी, नवीन मोदी,राम सिंह, तारिक खान (गोलू)सहित युनियन के पदाधिकारी व सदस्यो ने बधाई देकर आभार जताया।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default