कन्हरगांव-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हरगांव के अध्ययनरत कक्षा छठवीं के 25 विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल का वितरण

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
   नागलवाड़ी उमरेड तहसील के अंतर्गत कन्हरगांव-शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्हरगांव के अध्ययनरत कक्षा छठवीं के 25 विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल का वितरण ग्राम पंचायत कन्हरगांव की सरपंच इंदिरा टांडेकर, उप सरपंच नेमी पवार, पंच कन्हैया साहू, ग्रामीण जन राधेश्याम साहू वासुदेव भांवरकर, संस्था के प्रभारी प्राचार्य धनराज चौहान,  कक्षा 6 से 8 के प्रभारी प्रकाश चरपे, केकई साहू सहित शिक्षक गणों की उपस्थिति में आयोजित किया गया । इस अवसर पर सरपंच द्वारा सभी उपस्थित विद्यार्थियों को तिलक स्वागत कर साईकिल का वितरण किया गया । उपसरपंच द्वारा सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई ।संस्था के प्रभारी प्राचार्य ने सभी आगंतुक अतिथियों का आभार प्रदर्शन किया एवं विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए साइकिल के रखरखाव के संबंध में अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के शिक्षक मीना चौरसिया, प्रवीण डोंगरे, जन शिक्षक विरेंद्र शर्मा सहित स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default