आंचलकुंड में पूजन भोजन और आदिवासी धर्म गुरुओं का सम्मान करेंगे गृहमंत्री अमित शाह

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
गृह मंत्री के आगमन की तैयारियां देखने पहुंचे नेतागण एवं अधिकारी
गृहमंत्री के आगमन से पहले ही गांव की दिशा और दशा बदली,,भव्य तैयारियां हुई
बटकाखापा- मंगलवार के दिन केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर शासन-प्रशासन और संगठन सक्रिय नजर आ रहे हैं केंद्रीय गृह मंत्री के आने से पहले ही आंचलकुंड दादाजी दरबार की पावन नगरी की तैयारियों को लेकर गांव की दिशा और दशा बदली प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी हुई भव्य तैयारियां और मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तैयारियों को लेकर आंचल कुंड दादा दरबार में जगह और हेलीपैड का निर्देशित कर चुके हैं भाजपा घर घर
जाकर पीले चावल डालकर सभा में आने का न्योता दे रही है वही दादा दरबार का रूट पूजन एवं आदिवासी व्यंजनों का स्वाद चखने के लिए गृहमंत्री भोजन आंचलकुंड में करेंगे इसके साथ ही आदिवासी धर्म गुरुओं का भी सम्मान करेंगे इस कार्यक्रम को देखते हुए जिला कलेक्टर समेत दर्जनभर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार तैयारियों का जायजा यह का निरीक्षण कर रही है एवं आंचलकुंड दादाजी दरबार पहुंच रही है जिला संगठन से भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू,
भाजपा नेत्री श्रीमती कामिनी शाह, आदिवासी प्रकोष्ठ महामंत्री रामनारायण परतेती, जिला मंत्री मनोज नेमा लोकसभा विस्तारक अशोक यादव, मंडल महामंत्री योगेश शर्मा, आदि प्रतिनिधि भी लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default