विश्व होम्योपैथिक दिवस व 268वी हेनिमैन जयंती के उपलक्ष्य में छिंदवाड़ा में संपन्न 10 होम्योपैथी विशाल नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों में 4656 रोगी हुये लाभान्वित


राज्य शासन के आयुष विभाग द्वारा विश्व होम्योपैथिक दिवस व 268वी हेनिमैन जयंती के उपलक्ष्य में ''होम्यो परिवार सर्वजन स्वास्थ्य वन हेल्थ वन फैमिली" थीम पर गत दिवस जिला चिकित्सालय परिसर के गेट नंबर-2 के साथ ही जिले के 9 होम्योपैथी औषधालयों में नि:शुल्क होम्योपैथिक शिविर संपन्न हुये । इन शिविरों में 4 हजार 656 रोगी लाभान्वित हुये जिनका परीक्षण कर नि:शुल्क औषधि प्रदान की गई।
प्रभारी जिला आयुष अधिकारी डॉ.प्रमिला यावतकार ने बताया कि जिला चिकित्सालय परिसर के गेट नंबर-2 में 884, होम्योपैथी जिला चिकित्सालय नवेगांव में 367, मैनीखापा औषधालय में 292, पंढरी औषधालय में 431, खैरीतायगांव औषधालय में 562, रिधौरा औषधालय में 509, जोबनीखापा औषधालय में 545, जाम सांवली औषधालय में 360,  सौंसर औषधालय में 385 और चिचखेड़ा औषधालय में 321 रोगियों का परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क औषधि प्रदान की गई। शिविरों में रोगियों का उपचार कर उन्हें होम्योपैथी की जानकारी भी प्रदान की गई। सभी शिविरों में कोरोना से बचाव के लिए आर्सेनिक अल्बम का वितरण करने के साथ ही आयुष क्योर एप्प का प्रचार भी किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ