क्षेत्र के अमन चैन एवं खुशहाली की दुआ मांगीनूरानी एवं गरीब नवाज मस्जिद बोरगांव में अदा की गई नमाज

लोगों ने गले लग कर दी एक-दूसरे को ईद की बधाई

 ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को मुस्लिम समुदाय द्वारा बोरगांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया
शुक्रवार को चांद दिखते ही ईद की मुबारक देने की सिलसिला शुरू हो चुका था
 इस मौके पर क्षेत्र के मस्जिदों में लोगों के जुटने और नमाज पढ़े जाने की तस्वीरें सामने आई 

 ऐसे में सुबह से ही सिर पर टोपी और कुर्ता पायजामा पहने लोग ईदगाह की ओर बढ़ते नजर आए।

बोरगांव के नूरानी एवं गरीब नवाज मस्जिद में भी आज सुबह ईद के मौके पर इमाम मुफ्ती हाफिज इकबाल के द्वारा ईदुल फितर की नमाज़ पढ़ी गई. अमन चैन और खुशहाली की दुआ मांगी
 इस दौरान भारी संख्या में लोग जुटे. लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी

ग्राम सरपंच पंकज दातार कर ने भी मस्जिद पहुंचकर ईद उल फितर की मुबारकबाद दी
इस मौके पर कोतवाल और पुलिस भी सुरक्षा को लेकर चाक चौबंद रहे

 वहीं ईद के मौके पर बाजार भी गुलजार दिखे.  बाजारों में काफी भीड़ देखी गई.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ