जिले के विकासखंड मोहखेड़ के 3 ग्रामों में आपूर्ति विभाग की जांच टीम द्वारा लगभग एक लाख रूपये लागत के 32 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त


कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में आपूर्ति विभाग की जांच टीम द्वारा गत दिवस जिले के विकासखंड मोहखेड़ के 3 ग्रामों में जांच की गई तथा संबंधितों के पास किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं पाये जाने पर लगभग एक लाख रूपये लागत के 32 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किये गये । साथ ही ई.सी.एक्ट के अंतर्गत प्रकरण भी दर्ज किये गये।
जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री अंजू मरावी ने बताया कि जांच टीम द्वारा जांच के दौरान ग्राम मुजावर में नंदकिशोर के घर से 5 घरेलू सिलेंडर, मोहखेड़ में नीलकंठ साहू के स्वर्णिम ट्रेडर्स से 19 घरेलू सिलेंडर और लिंगा के आनंद किराना से 3 घरेलू सिलेंडर व भाऊ किराना स्टोर से 5 घरेलू सिलेंडर जप्त किये गये । उन्होंने बताया कि जांच टीम में प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी सुश्री मरावी के साथ ही कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री रविन्द्र कुमरे, श्री रवि मुकासी और श्री सुमित चौधरी शामिल थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ