ग्राम की सुख समृद्धि के लिए प्रतिदिन होती है हनुमान जी की पूजा एवं श्रृंगार के साथ महाआरती
बाकुड ग्राम में होता है प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ
आठनेर। आठनेर विकासखंड कीग्राम ग्राम पंचायत बाकूड मेंप्रातः 5/30 बजे श्रृंगार आरती हनुमान जी के मंदिर में हो रही है यह कार्यक्रम
पिछली अनंत चौदस 2024 से प्रतिदिन ग्राम पंचायत बाकुड में प्रातः काल 4/30 बजे श्री हनुमान जी का स्नान एवं श्रृंगार के बाद 5/30 बजे से श्री हनुमान जी की चालीसा एवं आरती की जा रही है।
प्रतिदिन की आरती के कारण कई भक्तों को स्वास्थ्य लाभ एवं रूके हुए कार्य सिद्ध हुए हैं।
प्रतिदिन ग्राम के भक्त जन एवं महिलाओं की भी उपस्थिति रहती है साथ ही नन्ही बालिकाएं और बालक भी संपूर्ण शृद्धा के साथ आरती में सम्मिलित होते हैं।
यहां प्रति शनिवार एवं मंगलवार रात्रि में महिला मंडल के व्दारा श्री हनुमान जी की चालीसा पाठ करते आ रहा है।
प्रति शनिवार को रात्रि आठ बजे आरती के बाद भंडारा प्रसादी वितरण किया जाता है।
ग्रामीण जन सहयोग एवं आनंद के साथ प्रसादी ग्रहण करते हैं।
आज ग्राम पंचायत बाकुड में श्री हनुमान जी की कृपा से सब ओर सुख शांति समृद्धि और खुशहाली बनी हुई है। इस संबंध में ग्राम के वरिष्ठ पत्रकार शिक्षा वित्त
डॉ विघानंद वागद्रे आनंद बाकुड ने बताया कि कई ग्राम वासियों द्वारा अपनी मन्नत पूरी करने हेतु भी भंडारा प्रसादी का आयोजन किया जा रहा है यह सिद्ध पीठ हनुमान जी महाराज का वर्षों पुराना मंदिर है यहां पर मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है जिसके तहत ग्रामवासी भंडारा प्रसादी के रूप में अपनी मन्नत पूरी करते हैं और हनुमान जी महाराज उनकी मनोकामना पूरी भी कर रहे हैं
0 टिप्पणियाँ