महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज जिला छिन्दवाड़ा म.प्र. शपथ ग्रहण एवं समाजिक मिलन समारोह कार्यक्रम संपन्न।
नवनिर्वाचित महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज के पदाधिकारियों ने ली शपथ
छिंदवाड़ा:-जिला महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार छिंदवाड़ा ने शपथ ग्रहण और समाजिक मिलन समारोह का आयोजन शहर के पंचवटी वार्ड न.48 पोआमा में स्थित संत नरहरि महाराज भवन में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू,कांग्रेस जिलाध्यक्ष विशवनाथ ओकटे,नगरनिगम अध्यक्ष सोनू मागो,सभापति तरूण कराड़े,कांग्रेस नेता आनंद बक्षी,भारतीय स्वर्णकार राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सोनी,जिलाध्यक्ष रामकुमार निनावे ने दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि ने महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज के उत्थान के लिए राजनीतिक सहित अन्य क्षेत्रों में सशक्त भागीदारी पर जोर दिया। स्वर्णकार समाज के उत्थान हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिया।इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सोनी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई.इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी ,जिला युवा कार्यकारिणी ,जिला महिला कार्यकारिणी ,छिंदवाड़ा नगर कार्यकारिणी ,बिछुआ शाखा कार्यकारिणी, उमरानाला शाखा कार्यकारिणी ,परासिया शाखा कार्यकारिणी, कुहिया शाखा कार्यकारिणी, चौरई शाखा कार्यकारिणी ,भैंसदण्ड शाखा कार्यकारिणी ,सिंगोड़ी शाखा कार्यकारिणी, सांवरी बाजार शाखा कार्यकारिणी, सौसर शाखा कार्यकारिणी, आदि के वरिष्ठ एवं युवा पदाधिकारी एवं सामाजिक बंधुओं जिलेभर के अलावा बालाघाट, सिवनी, बैतूल, जबलपुर, मंडला, होशंगाबाद, भोपाल, सागर,नागपुर आदि जिलो के स्वजातीय बंधु बड़ी संख्या में शामिल हुए।

