वीरांगना रानी दुर्गावती बलिदान दिवस 24 जून को चांदामेटा में मनाया जायेगा

 

नागलवाड़ी प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चांदामेटा वार्ड नं2 पुरानी बस्ती में वीरांगना रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया जा रहा है, कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु वीरांगना चौक पर  बैठक की गई ओर कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंपी गई, बैठक में तय हुआ कि 24 जून को  रानी दुर्गावती चौक से सुबह 10 बजे भव्य रैली नगर भ्रमण किया जावेगा, आदिवासी ढोल नगाड़ों गेड़ी नृत्य और घोड़े पर सवार रानी दुर्गावती की चलित झांकी निकाली जायेगी, इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर वीरांगना दुर्गावती प्रतिमा पूजन,बड़ा देव् सुमरनी,आदिवासी बच्चो द्वारा आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य,प्रतिभावान बच्चो का सम्मान,वक्ताओं द्वारा समाज सुधार पर चिंतन, प्रसाद वितरण कार्यक्रम रखा गया है, बैठक में जिम्मेदारियां दी गई है, बैठक में संजय सराठी  राकेश सरेआम  सुभाष नर्रे ,राहुल सराठी ,चेतन उइके,संजय परतेती, दुर्गा उइके,  सावन उईके,राजेश मर्सकोल,दीपचंद उइके,चंद्रशेखर नर्रे,रूपेश इरपाची,बिजय बरकड़े, युवराज परतेती,पवन भलावी,आयुष नर्रे,सतीश सराठी.नीलेश धुर्वे  शैलेश उइके,बसंत धुर्वे, सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौपी गई

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ