विशाल कांवड़ यात्रा हुई सम्पन्न

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
विशाल कांवड़ यात्रा हुई सम्पन्न
विशाल कांवड़ यात्रा हुई सम्पन्नम
   
जुन्नारदेव ----- विश्व हिन्दू परिषद मातृशक्ति, बजरंग दल एवं दुर्गा वाहिनी के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित विशाल कांवड़ यात्रा सम्पन्न हुई। कांवड़ पूजन के बाद यात्रा का शुभारंभ श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर जुन्नारदेव से किया गया जिसमे नगर के सैंकड़ों की संख्या मे कांवड़ियों ने पूर्ण मनोयोग, भक्ति भाव और उत्साह के साथ नंगे पाव भगवान आशुतोष को प्रसन्न करने के लिए कांधे पर कांवड़ और मन मे मनोकामनाएं लिए भगवान भोलेनाथ के धाम जुन्नारदेव विशाला मंदिर की ओर प्रस्थान किया। कावड़ यात्रा में क्या बूढे़ , क्या बच्चे और मातृशक्तियां बोल बम और हर हर महादेव के नारों का उदघोष करते हुए डीजे बाजे पर शिव भक्ति की धुन मे थिरकते नाचते हुए नजर आये। नगर के मुखर्जी चौक से पुरानी बस्ती और अनेकों जगह यात्रा का स्वागत किया गया। चिखलमऊ चौक होते हुए यात्रा जुन्नारदेव तीर्थ स्थल पहुंची जहां कावड़ जल से भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया गया तत्पश्चात आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। कावड़ यात्रा में मुख्य रूप से विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल प्रखंड- अध्यक्ष सुरेश कुमार सोनी, प्रखंड- मातृशक्ति आरती सेठ, सह संयोंजिका समीक्षा जमधरिया, प्रभा बड़ोनिया, निकिता सेठ, पूजा शर्मा, अंजू राजपूत, ममता नामदेव, दुर्गा वाहिनी प्रखंड- संयोजिका प्रयुषी बड़ोनिया, सह संयोजिका खुशबू कहार, ललिता बडगुजर, दिव्या, जिया, नैंसी चौधरी, सहित बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं सैंकड़ों मातृशक्तियां गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति प्रदान की। कार्यक्रम की सफलता हेतु मुख्य रूप से चिराग बडोंनिया सिद्धार्थ बड़गूजर ,आदित्य बड़ोनिया चमन आदि ने अपना भरपूर सहयोग देकर कार्यक्रम को सफलता प्रदान किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default