एक अधीक्षिका/प्राथमिक शिक्षक निलंबित

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्री सत्येन्द्र सिंह मरकाम द्वारा आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास सोनपुर की अधीक्षिका और प्राथमिक शाला सगोनिया की प्राथमिक शिक्षक श्रीमती सविता तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्यवाही मुख्यालय में निवास नहीं करने, छात्रावास में निवासरत छात्रों का समय पर स्वास्थ्य परीक्षण नहीं कराने और छात्रावास संचालन में लापरवाही, कार्य के प्रति उदासीनता बरतने व पदीय दायित्वों का निर्वहन नहीं करने पर छात्रावास में निवासरत कक्षा 11वीं के छात्र श्री ओमप्रकाश मर्सकोले पिता रमेश मर्सकोले की मृत्यु होने पर यह कृत्य आचरण नियमों के विरूध्द होकर कदाचरण की श्रेणी में आने पर की गई है।
निलंबन अवधि में श्रीमती तिवारी का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जुन्नारदेव रहेगा और उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
400/related/default