Top News

पुलिस ने बदूंक लेकर रहे घूम रहे युवक को पकड़ा

रावनवाड़ा पुलिस ने बदूंक लेकर रहे घूम रहे युवक को पकड़ा
पुलिस ने बदूंक लेकर रहे घूम रहे युवक को पकड़ा

छिंदवाड़ा:-छिंदवाड़ा जिले के थाना रावनवाडा पुलिस द्वारा अगामी विधान सभा चुनाव 2023 के मद्देनजर थाना क्षेत्र में शांति पूर्ण चुनाव कराने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना क्षेत्र की सघन चैकिंग दौरान एक व्यक्ति अपने हाथ में बंदूक लेकर घूमने की विश्वस्नीय मुखबिर की सूचना पर एसडीओपी परासिया के मार्गदर्शन पर ग्राम थावडीडोमा में तालाब के पास पुलिस स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके पास से अवैध बिना लायसेंस की 01 एक नाल भरमार बंदूक पायी गयी आरोपी संजय उर्फ संजू चौहान पिता रामदयाल चौहान उम्र 30 साल निवासी थावडीडोमा थाना रावनवाड़ा का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया विशेष कार्यवाही में थाना प्रभारी रावनवाडा उनि एकता सोनी, उनि भगतसिंह मरावी, सउनि रमाशंकर मिश्रा प्र. आर. 129 नितिन मालवीय, आर. 193 मयंक, आर. 744 अशोक,आर.58 सतेन्द्रबघेल की विशेष भूमिका रही.

Post a Comment

और नया पुराने