जिला अस्पताल में एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह के परिप्रेक्ष्य में संगोष्ठी संपन्न

1जिला अस्पताल में एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह के परिप्रेक्ष्य में संगोष्ठी संपन्न
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया की अध्यक्षता में कायाकल्प अभियान के अंतर्गत गत दिनों जिला चिकित्सालय के ऑडिटोरियम में एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह के शुभारंभ कार्यकम के परिप्रेक्ष्य में संगोष्ठी संपन्न हुई। संगोष्ठी में एंटीबायोटिक के महत्व और उसके अधिक उपयोग से होने वाले प्रभाव के बारे में बताया गया तथा एंटीबायोटिक के दुरूपयोग को रोकने के लिये विचार व्यक्त किये गये। संगोष्ठी के दौरान सिविल सर्जन डॉ.एम.के. सोनिया, आर.एम.ओ. डॉ.संजय राय, नोडल अधिकारी डॉ.सुधीर शुक्ला, सुमन सनोडिया, अस्पताल प्रबंधक, चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग ऑफिसर और अन्य स्टॉफ उपस्थित था।
जिला स्वास्थ्य मीडिया अधिकारी डॉ.प्रमोद वासनिक ने बताया कि जिले में 18 नवंबर से एंटीबायोटिक जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है जो 24 नवंबर तक चलेगा। संगोष्ठी में उपस्थित सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टॉफ व पैरामेडिकल स्टॉफ को एंटीबायोटिक के उपयोग के तरीके, दुरूपयोग पर प्रतिबंध और लाभ व प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही एंटीबायोटिक का अनावश्यक रूप से उपयोग पर अंकुश लगाने और सामान्य रोगों के उपचार में एंटीबायोटिक के प्रयोग पर नियंत्रण करने के लिये कहा गया। कार्यक्रम के दौरान चर्चा की गई कि अधिक क्षमता वाले एंटीबायोटिक का बचाव कर, उचित समय व आवश्यकता होने पर उपयोग किया जाये तथा एंटीबायोटिक का समुचित रूप से उपयोग किये जाने के लिये ऑडिट किया जाये। सामान्य रोग के शीघ्र समाधान के लिये एंटीबायोटिक का अनुचित प्रयोग नहीं किया जाये ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ