/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री पार्थ जैसवाल के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्वीप गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र 124-चौरई में मतदाता जागरूकता अभियान राजस्व अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रभात मिश्रा के नेतृत्व और नोडल अधिकारी स्वीप प्लान चौरई श्री विजय पवार व स्वीप प्रभारी चौरई श्री राकेश कुमार मालवीय के संयोजन में आज मतदाता जागरूकता अभियान के तहत असंगठित कृषि मजदूर जो ग्राम बाड़ीवाड़ा से आकर चाँद के खेतों में मक्का तुड़ाई का
 |
|
कार्य कर रहे हैं, उनके मध्य जाकर 17 तारीख को मतदान की अपील की गई । मजदूरों ने भी मतदान के दिन कार्य बंद रख वोट करने की बात कही। ग्राम ढिमरमेटा में मजदूरों का समूह जो मक्का गहाई में नियमित संलग्न है तथा खेतों में मेढ़-बंधान एवं मक्का तुड़ाई का कार्य कर रहे हैं, उनके मध्य जाकर उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया। साथ ही श्रीराम राइस मिल चाँद में जाकर मिल मालिक श्री भगवत रघुवंशी से चर्चा कर उन्हें 17 नवंबर को मिल में सवैतनिक अवकाश मजदूर को प्रदान कर भारत के लोकतंत्र के लिए कार्य करने की समझाईश दी। जिस पर मिल मालिक द्वारा मजदूरों को सवैतनिक अवकाश देने की बात स्वीकारी गई। इसी तरह ग्राम मोघर के खेतों में काम करने वाले मजदूरों को मतदाता जागरूता का संदेश दिया गया। साथ ही ईंट-गारे का कार्य करने वाले असंगठित मजदूरों के बीच जाकर 17 नवंबर को मतदान करने की अपील की गई ।
 |
|
इसी प्रकार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत कृषि उपज मंडी चाँद में कार्य कर रहे हम्मालों के समूह के मध्य जाकर प्रेरित किया कि वे कार्य की व्यस्तता में वोटिंग से वंचित न रहे एवं अनिवार्यतः अपने बूथ में जाकर मतदान करें। जिस पर सभी ने मतदान करने की बात कही। इस अवसर पर मंडी कर्मचारी श्री रामपाल पाल, श्री सुनील नागोत्रा, क्षेत्रीय कृषक उपस्थित थे। साथ ही अडानी पावर प्लांट में जाकर वहां के प्रबंधक श्री राजेश बेहरा एवं वहां कार्यरत मजदूरों से विधानसभा निर्वाचन के लिये मतदाता जागरूकता की बात की और उन्हें समझाया कि वह 17 नवंबर को अपने मतदान केंद्र पर अनिवार्यतः मतदान करें तथा प्रबंधक से अपील की, कि 17 नवंबर को सभी मजदूरों को सवैतनिक अवकाश प्रदान करें। इस अवसर पर स्वीप प्रभारी राकेश कुमार मालवीय एवं बीएलओ श्री चंद्रशेखर अयोधि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ