परिवहन जांच दल द्वारा अमरवाड़ा-चौरई के विभिन्न मार्गो पर जाँच की कार्यवाही

chif editor MANESH SAHU 9407073701
By -
0
3 वाहन संचालकों से 9500 रूपये की जुर्माना राशि जमा, एक वाहन भी किया जप्त
परिवहन जांच दल द्वारा अमरवाड़ा-चौरई के विभिन्न मार्गो पर जाँच की कार्यवाही
 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान लागू आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त परिवहन अधिकारी श्री मनोज कुमार तेहनगुरिया के निर्देशन में परिवहन जाँच दल द्वारा आज अमरवाड़ा-चौरई क्षेत्र के विभिन्न मार्गो पर जाँच की कार्यवाही की गई । जाँच के दौरान लगभग 4 वाहन नियम विरुध्द संचालित पाये जाने पर वाहन संचालकों पर यथास्थान जुर्माना की कार्यवाही की गई, जिसमें एक टैक्सी मैजिक को बिना परमिट व फिटनेस के संचालित पाये जाने पर अमरवाड़ा थाने में जप्त किया गया और 3 वाहन संचालकों से शमन शुल्क जुर्माना राशि 9500 रूपये जमा करवाते हुए वाहन मुक्त किये गये ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default